दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 फरवरी। चंडी मंदिर से उरला शिवनाथ एनिकट तक सडक़ चौड़ीकरण कार्य हेतु आज दुर्ग के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री गजेन्द्र उपस्थितजन को सम्बोधित करते हुए बताया कि क्षेत्र के संवार्गीण विकास के लिए निरंतर कार्य जारी है। भूमिपूजन के साथ क्षेत्र के नागरिकों से किये गए चुनावी वादे भी पूरे हो रहे हैं। लगभग 452.47 लाख रुपए की लागत से बनने वाली यह सडक़ लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल सडक़ निर्माण नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास की कड़ी को और अधिक मजबूत करने का प्रतीक है। उरला क्षेत्र में खेल मैदान, मांगलिक भवन, सीसी रोड निर्माण सहित सर्वांगीण विकास के कई कार्य निरंतर जारी हैं।
इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, कौशल साहू, महेंद्र लोढ़ा, बंटी चौहान, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, एमआईसी मेंबर लीना देवांगन, कांशीराम कोसरे, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पार्षद रेशमा सोनकर सहित क्षेत्र के नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चंडी मंदिर से उरला होते हुए शिवनाथ एनिकट तक सडक़ चौड़ीकरण होने से प्रतिदिन गांव से शहर आने वाले ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। यह प्रमुख मार्ग कई गांव को दुर्ग से जोड़ता है आवागमन का प्रमुख मार्ग भी है। जहां से बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सडक़ चौड़ी होने से ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी। दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यात्रा अधिक सुरक्षित होगी। व्यापार, शिक्षा और दैनिक आवागमन में सुविधा बढ़ेगी।


