दुर्ग

पीएम श्री सेजस कुम्हारी विद्यालय में वार्षिकोत्सव
12-Feb-2026 5:00 PM
 पीएम श्री सेजस कुम्हारी विद्यालय में वार्षिकोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 12 फरवरी।
पीएम श्री सेजेस विद्यालय कुम्हारी में वार्षिकोत्सव कला संगम- 2026 का आयोजन बड़े  हर्षोल्लास के साथ संम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संजय बघेल  वरिष्ठ समाजसेवी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.विद्या श्रीवास्तव  प्राचार्य द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में  सुरेंद्र कौशिक,मीना वर्मा  (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी), प्रमोद राजपूत  उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी राजू निषाद  सांसद प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद कुम्हारी  आलोक दुबे अध्यक्ष शाला विकास समिति सुजीत यादव  सांसद प्रतिनिधि कुम्हारी विजय वर्मा, अश्वनी देशलहरे पार्षद उमेश्वरी साहू पार्षद  ओम नारायण वर्मा  पार्षद  एसएमडीसी सदस्य दीपक व्यास, तनय जैन, नीतू पाल, नीलम बंजारे, हरिदास वैष्णव पार्षद एसएमडीसी सदस्य अनिल भाई चौहान उपस्थित थे।

एल के जी से कक्षा 12वीं तक के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों द्वारा भारत की विविधता का रंग बिखरते हुए कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। सभी बच्चों ने रंगमंच में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें छोटे बच्चों द्वारा बम बम भोले डांस, भरतनाट्यम, छत्तीसगढ़ी, पंजाबी मराठी, केरला की देवी पूजा आदि विविधताओं से भारी प्रस्तुति दी गई। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया जिसमें दीपेश वर्मा कक्षा छठवीं (फेसिंग) तलवारबाजी के लिए, राज स्तरीय ताइक्वांडो बालिका गंगा यादव कक्षा ग्यारहवीं गीतिका वर्मा कक्षा बारहवीं रश्मि बंजारे कक्षा बारहवीं, जिमनास्टिक बालिका चांदनी कक्षा सातवीं गनिका राय कक्षा सातवीं वान्या नारंग कक्षा सातवीं, वेदांत साहू कक्षा बारहवीं माही वर्मा सरगम साहू इन सभी बच्चों को राज्य स्तरीय खेल में अपना स्थान बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य  द्वारा विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट दिया गया जिसमें उन्होंने विगत सत्र में कक्षा पांचवी,आठवीं 10वीं और 12वीं के 100 प्रतिशत  रिजल्ट के बारे में बताया और विद्यालय में होने वाली अन्य गतिविधियों के बारे में अभिभावकों एवं अतिथियों को अवगत कराया गया। सभी कार्यक्रम सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
 


अन्य पोस्ट