दुर्ग

कैदी की मौत, हत्या का था दोषी
18-Jan-2026 7:19 PM
कैदी की मौत, हत्या का था दोषी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 जनवरी।
मोहन नगर थाना क्षेत्र में हुए हत्या प्रकरण में सजा काट रहे केंद्रीय जेल दुर्ग के एक कैदी की इलाज के दौरान रायपुर में मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय प्रताप सिंह पिता कोमल सिंह ठाकुर (35) के रूप में हुई है। वह मार्च 2023 से केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद था और 28 नवंबर 2025 को उसे धारा 302 के तहत हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी।

जेल प्रशासन के मुताबिक विनय प्रताप सिंह लंबे समय से लो शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) और मानसिक बीमारी से पीडि़त था। उसकी तबीयत अक्सर बिगड़ती रहती थी, जिसे देखते हुए जेल अस्पताल में नियमित उपचार और निगरानी की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक बीते दिन सुबह अचानक कैदी की हालत गंभीर हो गई। लो शुगर का स्तर काफी गिर जाने के कारण स्थिति नाजुक हो गई, जिसके बाद उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था।


अन्य पोस्ट