दुर्ग

युवराज सिंह बिसेन का निधन
13-Jan-2026 8:40 PM
युवराज सिंह बिसेन का निधन

भिलाई नगर 13 जनवरी। क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर के आजीवन सदस्य, राधिका नगर निवासी सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक युवराज सिंह बिसेन का आज सुबह निधन हो गया, वे 75 साल के थे । उनका अंतिम संस्कार बुधवार 14 जनवरी को रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा। दोपहर 12 बजे उनके निवास से अंतिम यात्रा निकलेगी और रामनगर मुक्तिधाम जाएगी। दुर्ग जिले के विभिन्न थाना में सेवा देने वाले युवराज सिंह बिसेन अपने पीछे धर्मपत्नी  राधिका सिंह, पुत्र विजय सिंह, बेटी गुडिय़ा, पोता शुभम सिंह, तीन पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने युवराज सिंह बिसेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।


अन्य पोस्ट