दुर्ग

10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
15-Dec-2025 10:58 PM
10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 दिसंबर।
मोहन नगर थाना अंतर्गत बीती रात एक दसवीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या मामले में घर की सबसे बड़ी बेटी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
मोहननगर पुलिस ने बताया कि छात्रा दिशा माथनकर (15 वर्ष) निवासी सिकोला बस्ती दुर्ग के आगे जयंती नगर सडक़ नंबर -1 ने 13 दिसंबर की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका दुर्ग पब्लिक स्कूल दुर्ग में अध्यनरत थी। दिशा सहित चार लोगों का परिवार है, जो जयंती नगर में किराए के मकान में रहता है। दिशा की किराए की दुकान में टेलरिंग का कार्य करती है। पड़ोसियों ने अनुसार डॉक्टर ने बताया की 2 बजे के आस पास मौत हुई है। बताया जा रहा है कि दिशा परिवार की बड़ी बेटी थी। उसकी मां सिलाई का काम करती हैं और उनकी एक छोटी-सी ट्रेलर की दुकान भी किराए की है।
पड़ोसियों ने बताया कि दिशा पढ़ाई में होनहार थी और सामान्य स्वभाव की थी। हाल के दिनों में किसी तरह के तनाव या विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस परिजनों, पड़ोसियों और स्कूल से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। मोहन नगर थाना पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि छात्रा किसी मानसिक दबाव या अन्य कारणों से परेशान तो नहीं थी।


अन्य पोस्ट