दुर्ग
दुर्ग, 15 दिसंबर। जिले में मनरेगा के तहत जारी वित्तीय वर्ष में प्राप्त लक्ष्य का 54 प्रतिशत मानव दिवस सृजित किए जा चुके है। जारी वित्तीय वर्ष कुल 1896388 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य है। इसके विरुद्ध अब तक 1032666 मानव दिवस का सृजन हो चुका है। दुर्ग जनपद पंचायत मानव दिवस सृजन के मामले में जिले में सबसे अव्वल है, जहाँ प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 86.23 प्रतिशत मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार दुर्ग जनपद क्षेत्र में जारी वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत कुल 418806 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य है, जिसके विरुद्ध अब तक 361380 मानव दिवस सृजित किए जा चुके है। वहीं दिसंबर तक 384705 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य है जिसके हिसाब से 93.94 प्रतिशत मानव दिवस का सृजन हो चुका है।
इसी प्रकार धमधा जनपद क्षेत्र में जारी वित्तीय वर्ष में कुल 756431 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य है जिसके विरुद्ध 399602 मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं जो प्राप्त लक्ष्य का 52.83 प्रतिशत है जबकि दिसंबर तक यहां 694838 मानव दिवस सृजन किया जाना है जिस लिहाज से धमधा में 57.51 प्रतिशत मानव दिवस सृजन हुआ है। वहीं पाटन जनपद क्षेत्र मानव दिवस सृजन के मामले में सबसे पीछे है। यहां जारी वित्तीय वर्ष में 721151 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य है। इसके विरुद्ध अब तक मात्र 271684 मानव दिवस सृजन हुआ है जो प्राप्त लक्ष्य का 37.67 प्रतिशत ही है।
यहां दिसंबर तक 662431 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य जिसके मुताबिक 41.01 प्रतिशत मानव दिवस का सृजन हुआ है।


