दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 9 दिसंबर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-1 नेहरू नगर क्षेत्राधिकार के अंतर्गत चल रहे निर्माणाधीन डामरीकरण एवं स्वीकृत सडक़ कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वार्ड 12 के पार्षद एवं सभापति गिरवर बंटी साहू भी उपस्थित थे।
आयुक्त ने निर्माणाधीन और स्वीकृत सडक़ों का जायजा लिया और अधिकारियों को वार्ड में नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं जैसे सडक़, नाली और बिजली की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
आयुक्त ने विशेष रू प से शिक्षक नगर में सडक़ नंबर 9, 10, 11 और आर्य नगर की ओर जाने वाली सडक़ पर किए जा रहे नवीन डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए कि सडक़ निर्माण का कार्य उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ किया जाए, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ बना रहे। इन सडक़ों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी दैनिक यात्रा सुगम होगी। निरीक्षण के दौरान निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे अजय राजपूत, संजय अग्रवाल , पुरुषोत्तम सिन्हा, बसंत साहू, रीमा झामूलकर, सुनील जोशी तथा कमलेश द्विवेदी शामिल थे।