दुर्ग

सडक़ निर्माण स्थल का मंत्री ने किया निरीक्षण
08-Dec-2025 4:47 PM
सडक़ निर्माण स्थल का मंत्री ने किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 दिसंबर।
ओम परिसर से उरला फाटक और गिरधारी नगर से उरला तक सडक़ का निर्माण किया जायेगा। ट्रैफिक को नियंत्रण कर आवागमन को बेहतर बनाने केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रयास से शासन से स्वीकृत के पूर्व निर्माण स्थल निरीक्षण किया गया।

इस दौरान क्षेत्र सभी जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे जिनके समक्ष पीडब्लूडी के इंजिनियरों ने सडक़ की चौड़ाई का नापजोख कर निर्माण संबंधित तकनीकी जानकारी दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र परिहार, पार्षद नरेन्द्र बंजारे, ज्ञानेश ताम्रकार, शेखर चंद्राकर, अजीत वैद्य, युवराज कुंजाम, कमल देवांगन, गोविन्द देवांगन, रेशमा सोनकर, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, कमलेश फेकर, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, अमित पटेल एवं महेश देवांगन उपस्थित रहे।

दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव निरंतर प्रयासरत है। वार्डों में भीतरी गलियों के सीमेंटीकरण के साथ ही प्रमुख सडक़ का चौड़ीकरण पर काम किया जा रहा है। ओम परिसर से उरला फाटक और पटेल ट्रेडर्स गिरधारी नगर से उरला तक निर्माण के लिए शासन को स्वीकृति के पूर्व पीडब्लूडी के इंजीनियर की टीम ने वार्ड 10 और वार्ड 12 के गलियों का भ्रमण किये। वर्तमान सडक़ की चौड़ाई और प्रस्तावित सडक़ कितना मीटर तक रहेगा इसका नापजोख कर जानकारी दी ताकि सभी अड़चनों को दूर किया जा सके। निर्माण से संबंधित सभी पहलुओं पर चर्चा कर शीघ्र ही ले आउट तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजने निर्देश दिए। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ओम परिसर से उरला रेलवे फाटक तक तथा पटेल ट्रेडर्स के पास (परेतिन चौक) से उरला रेलवे फाटक तक प्रस्तावित सडक़ निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ स्थल निरीक्षण किया।

आगामी बजट में शामिल करने दिए निर्देश
यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने वार्ड क्रमांक 10 एवं 12 को जोडऩे हेतु प्रस्तावित एप्रोच रोड के निर्माण का भौतिक निरीक्षण एवं तकनीकी आकलन किया गया। संभावित पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार की गई तथा अनुमानित लागत (इस्टीमेट) बनाकर इसे आगामी बजट में सम्मिलित करने के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट