दुर्ग

अव्यवस्था को लेकर किसानों का लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन
06-Dec-2025 10:42 PM
अव्यवस्था को लेकर किसानों का लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 दिसंबर।
धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर किसानों का लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन जारी रहा। किसान अलग-अलग खरीदी केन्द्रों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में लिटिया खरीदी केन्द्र में प्रदर्शन कर उन्होंने रोष जताया। जिले में धान खरीदी की धीमी गति होने व टोकन न मिलने की समस्या से किसान आक्रोशित है।
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आह्वान पर आज लिटिया खरीदी केंद्र में खरीदी की धीमी गति और टोकन न मिलने की समस्या  आक्रोशित किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया किया और उन्होंने अव्यवस्था को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष आई.के. वर्मा ने किया। किसानों ने धान खरीदी की लिमिट बढ़ाकर 3 हजार क्विंटल प्रतिदिन करने और पर्याप्त टोकन जारी करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना है ऑनलाइन पोर्टल कुछ देर खुलने के बाद बंद हो जाता है। वहीं ऑफ लाइन भी टोकन नहीं मिल पा रहा है इससे किसानों को भटकना पड़ रहा है। इस दौरान प्रदर्शन में किसान संगठन से जीवनंदन दिल्लीवार, योगेश दिल्लीवार, ओमप्रकाश, अनिल वर्मा, अमृत गुप्ता, माखन, लतमार साहू आदि सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट