दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 नवंबर। दुर्ग संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने धान उपार्जन केन्द्र अण्डा और कुथरेल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां अब तक की धान खरीदी, केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं, बारदाने, धान की नमी, स्टेग आदि की जानकारी ली और मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधक को आश्वयक दिशा निर्देश दिये।
श्री राठौर उपार्जन केन्द्र में धान बेचने पहुंचे किसानों से रू-ब-रू चर्चा कर धान की पैदावारी और खरीदी हेतु सरकार की व्यवस्था की जानकारी ली। कृषकों ने बताया कि सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल समाप्ति पश्चात् केन्द्रों में मौजूदगी और कार्य सम्हालने से धान खरीदी कार्य में तेजी आई है। उन्होंने सरकार की पारदर्शी व्यवस्था की सराहना किये। उपार्जन केन्द्र प्रभारी ने बताया कि अण्डा उपार्जन केन्द्र में अब तक 4986.40 क्विंटल धान खरीदी हुई है। जिसमें मोटा धान की मात्रा 735.20 क्विंटल, पतला धान 3007.60 क्विंटल औ सरना धान 1243.60 क्विंटल शामिल है। उपार्जन केन्द्र से 75 किसान लाभान्वित हुए। उपार्जन केन्द्र में वर्तमान में 45534 बारदाने उपलब्ध है।
इसी प्रकार कुथरेल उपार्जन केन्द्र में अब तक 2686.00 क्विंटल धान खरीदी की गई है। जिसमें धान मोटा 140.00 क्विंटल, धान पतला 968.40 क्विंटल और सरना 1577.60 क्विंटल शामिल है। उपार्जन केन्द्र से 62 किसान धान बेच कर लाभान्वित हुए है। उपार्जन केन्द्र में वर्तमान में खरीदी हेतु 6715 बारदाना उपलब्ध है। इस अवसर पर एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, अतिरिक्त तहसील क्षमा यदु और कृषकगण उपस्थित थे।
27,590.12 मेट्रिक टन धान की खरीदी
दुर्ग, 22 नवंबर। दुर्ग जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत सभी 102 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है। सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल समाप्ति पश्चात् समितियों एवं उपार्जन केन्द्रों में मौजूदगी से जिले में धान खरीदी प्रक्रिया रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार, 21 नवम्बर 2025 को जिले के सभी 102 धान उपार्जन केन्द्र में 5340 किसानों से 27,590.12 मेट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिले के पंजीकृत 112446 किसानों से 6,16435 मेट्रिक टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


