दुर्ग
मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन खत्म नहीं करने दी चेतावनी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 नवंबर। ग्यारहवें दिन भी सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहा हड़ताली कर्मचारियों ने धान के बोरों के साथ प्रतिकात्मक रूप से प्रदर्शन कर उनकी हड़ताल के चलते धान खरीदी प्रभावित होने की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन खत्म नहीं करने की चेतावनी दी।
उनकी मांगों के समर्थन में आज हड़ताली कर्मचारियों के बीच पंडाल में प्रदेश महासचिव आम आदमी पार्टी देवेंद्र सिंह भाटिया, जिला अध्यक्ष दुर्ग आम आदमी पार्टी रवि साहू, पूर्व नगर पंचयत अध्यक्ष उतई डिकेंद्र हिरवानी, पार्षद उतई द्वारिका साहू,प्रहलाद वर्मा पूर्व, राकेश साहू, सुरता गढ़े, मुकेश साहू के अलावा सहकारी समति कर्मचरी संघ महासचिव ईश्वर श्रीवास, उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, गजेंद्र देशमुख बालोद,किसुन देवांगन राजनान्दगांव,भाइलाल देवांगन मानपुर मोहला,यशवंत वर्मा खैरागढ़, जगमोहित साहू बेमेतरा ,घनश्याम चन्द्रवंशी आदि मौजूद थे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 3 नवम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।
हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि अगर समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान किया गया होता तो उन्हें सडक़ों पर उतरने की नौबत नहीं आती। उनका आरोप है कि धान उठाव में देरी के बावजूद जिम्मेदारी समिति कर्मचारियों पर डाल दी जाती है। साथ ही उनका कहना है कि उन्हें वेतनमान बहुत कम मिलता है और सेवा सुरक्षा की भी गारंटी नहीं है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी, जिससे आगामी धान खरीदी पर असर पड़ेगा।


