दुर्ग

मन की बात में दुर्ग विस प्रदेश में प्रथम
31-Oct-2025 9:05 PM
मन की बात में दुर्ग विस प्रदेश में प्रथम

कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 अक्टूबर।
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 127वें एपिसोड को लेकर दुर्ग विधानसभा क्षेत्र ने पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी दुर्ग के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर दुर्ग शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहता है। प्रत्येक माह समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बैठकर इस संवाद को सुनने की परंपरा दुर्ग में बनी है।
गजेन्द्र यादव स्वयं जनसंपर्क एवं सार्वजनिक आयोजनों के माध्यम से आमजन को मन की बात सुनने के लिए प्रेरित करते हैं।

मन की बात पर दुर्ग को उपलब्धि मिलने पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, जिला प्रभारी संतोष सोनी एवं सह प्रभारी रजा खोखर, विधान सभा प्रभारी राहुल पंडित, सह प्रभारी आसिफ़ अली सैय्यद, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, कौशल साहू, महेन्द्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, मंडल के प्रभारी, मन के बात के अतिथि, बूथ कार्यक्रम के प्रभारी, बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ता के साथ साथ प्रत्येक कार्यकर्ता जिन्होंने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया उन सभी को बधाई दिए है।


अन्य पोस्ट