दुर्ग

सहकारी समितियों-किसान उत्पादक संगठनों के लिए क्षेत्रीय सम्मेलन
11-Oct-2025 10:35 PM
सहकारी समितियों-किसान उत्पादक संगठनों के लिए क्षेत्रीय सम्मेलन

एफपीओ के प्रमुख लाभों के बारे में दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम , रायपुर द्वारा 10 अक्टूबर को प्राथमिक स्तर की सहकारी समितियों (पैक्स) एवं किसान उत्पादक संगठनों के लिए क्षेत्रीय सम्मेलन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग में किया गया। सम्मेलन में कुल 100 से अधिक सदस्यों का ज्ञान वर्धन निम्न सत्रों के माध्यम से किया गया।  सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की प्रमुख पहलों पर चर्चा, एनसीडीसी की योजनाएं, क्रियाकलाप एवं वित्त पोषण पर चर्चा, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष का महत्व के बारे में जानकारी, एफपीओ योजना की विस्तृत जानकारी एवं क्षेत्र मे स्थित सहकारी एफपीओ मे सदस्यता वृद्धि  हेतु प्रेरित करना ।
 किंचित जोशी, क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम एवं हृदेश शर्मा, प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और एनसीडीसी की इस क्षेत्रीय सम्मेलन का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। उसके बाद सुभाष वर्मा, सहायक निदेशक , एनसीडीसी रायपुर द्वारा बैठक में समस्त समितियों के सदस्य को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष का सुलभ प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। सहकारिता मंत्रालय के सभी प्रमुख पहलों के बारे में जानकारी दी गयी एवं एनसीडीसी के बारे में जानकारी दी गई साथ ही योजनाओं के अंतर्गत युवा सहकार,के बारे मे जानकारी दी गई और उपयुक्त प्रस्ताव का  सृजन करने हेतु प्रेरित किया गया ।
इसके पश्चात एस. के. निवसरकर , सहायक ग्रेड -1 अधिकारी द्वारा एफपीओ के बारे में जानकारी दी गयी एफपीओ के प्रमुख लाभों के बारे मे जानकारी दी गयी और एफपीओ को मिलने वाले अनुदानों के बारे में जानकारी दी गयी। तत्पश्चात सम्मेलन में किंचित जोशी, क्षेत्रीय निदेशक द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को सम्मेलन के प्रमुख बिन्दुओं को विस्तृत करते हुए उनके  सभी समस्या का समाधान किया गया। कार्यक्रम में रामकुमार पटेल , शाखा प्रबंधक, शुभम साहू, युवा पेशेवर - 1 (विपणन), जिले के समिति प्रबंधक, अध्यक्ष, प्राधिकृत अधिकारी एवं सदस्य तथा  एफपीओ के सीईओ , सदस्य  उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट