दुर्ग
रंजिश पर युवती को दी धमकी
08-Oct-2025 6:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 8 अक्टूबर। घर के सामने पहुंच कर दो आरोपियों ने प्रार्थिया के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 296, 3 (5), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता नेहा डहरे निवासी भाठापारा उतई 6 अक्टूबर की रात को अपने घर में थी। घर में उसके पिता घनश्याम डहरे भी थे। उसी समय आरोपी पिनेश्वर देशलहरे एवं कृष्णा देशलहरे घर के बाहर आए और पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद दोनों आरोपी पहने हुए कपड़े को निकाल कर अश्लील हरकत करने लगे। शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


