दुर्ग

दुर्ग से चलकर रायपुर पहुंची संस्कृत यात्रा
09-Sep-2025 5:40 PM
दुर्ग से चलकर रायपुर पहुंची संस्कृत यात्रा

दुर्ग, 9 सितंबर। संस्कृत भारती के विराट संस्कृत विद्वत सम्मेलन में भिलाई से संस्कृत मित्र मंडल के 30 सदस्यीय दल ने भाग लेकर अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई। यह यात्रा संस्कृत शिक्षकों की एकजुटता, आनंद और संस्कृत एवं संस्कृति के प्रति गर्व का संदेश बन गई। सम्मेलन का सबसे प्रेरक क्षण संस्कृत मित्र मंडल के महासचिव डॉ. अजय आर्य का ओजस्वी व्याख्यान रहा। उद्घाटन सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का स्वागत संस्कृत मित्र मंडल की ओर से संजीब पंडा, प्रीति भट्ट और पंकज सोनी ने किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतिम सत्र में शिक्षकों की समस्याएँ सुनीं और आश्वासन दिया कि संस्कृत के संरक्षण व संवर्धन के लिए हरसंभव प्रयास होंगे।

यात्रा में आभा चौरसिया, प्रीति भट्ट, डॉ. अजय आर्य, संतोष कुमार चौबे, पंकज सोनी, अनुगता अवस्थी, अमित कुमार मिश्रा, आशा यादव, संदीपा अरोरा, शीला लाकुडक़र, राजेश्वरी वर्मा, गणेशिया साहु, संजीब पंडा, ईश्वरी मैडम, अनामिका मानिकपुरी, जसविन्दर कौर, अनुपमा उपाध्याय, कल्पना शर्मा, मीरा वर्मा, मनोरमा, संयोगिता त्रिपाठी, धात्री साव, इन्दु साहु, प्रभा साहू, दुर्गेशनंदिनी, पूर्णिमा और अरुणा शामिल रहे। सम्मेलन उपरांत सभी सदस्य वैदिक सत्संग समिति के कार्यक्रम में पहुंचे और यज्ञ में आहुति दी। यहां राकेश दुबे और राजेंद्र अग्रवाल को सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट