दुर्ग

शपथ ग्रहण समारोह, सर्टिफिकेट और आई कार्ड वितरण भी
01-Sep-2025 10:37 PM
शपथ ग्रहण समारोह, सर्टिफिकेट और आई कार्ड वितरण भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 भिलाई नगर, 1 सितंबर।
भिलाई के इंडियन कॉफी हाउस में एक महत्वपूर्ण शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को किया गया, जिसका आयोजन विश्व मानवाधिकार परिषद (डब्ल्यूएचआरसी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर कई पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की और साथ ही सर्टिफिकेट और आई कार्ड वितरण भी सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम मानव अधिकारों की रक्षा और संवर्धन के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आज के वर्तमान समय में मानव अधिकारों की रक्षा केवल कानून तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्?द्देश्य समाज के हर जरूरतमंद वर्ग तक पहुँच सुनिश्चित करना है। मानव अधिकारों का मूल उ?द्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को समानता, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और जीविका का अधिकार देना है।

विश्व मानवाधिकार परिषद एक समर्पित संस्था है जो मानव अधिकारों के उल्लंघन को रोकने, जागरुकता फैलाने और पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए काम करती है। इस संस्था के छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष कुलवंत सिंह, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार झा, तथा राज्य उपाध्यक्ष डॉ. मूलचंद जैन के नेतृत्व में यह कार्य निरंतर प्रभावी ढंग से जारी है।

मानव अधिकार संस्थाओं का मुख्य कार्य है मानव अधिकारों की रक्षा करना, उल्लंघर्ना की जांच करना, सरकार को सुधार हेतु सुझाव देना, और आम जनता को जागरुक बनाना। इनके माध्यम से पीडि़तों को न्याय मिलता है और मानव गरिमा की भी सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
विकलांग व्यक्तियों का अधिकार अधिनियम, 2016:  दिव्यांगजनों को समान अवसर, शिक्षा, रोजगार और जीवन की सुविधाएं प्रदान करना। ये अधिनियम एवं संगठन मिलकर मानव अधिकारों के संरक्षण, उल्लंघन रोकने और समाज में न्याय एवं समानता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। मानव अधिकार केवल लिखित शब्द नहीं, बल्कि उनका व्यवहारिक क्रियान्वयन आवश्यक है।
हर नागरिक की भागीदारी, संवेदनशीलता और जवाबदेही ही सशक्त लोकतंत्र की नींव होती है। जब समाज के सभी वर्ग मिलकर मानव अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करते हैं, तभी हम एक न्यायपूर्ण और समान समाज की ओर बढ़ सकते हैं।
यह सभी प्रयास न केवल सराहनीय हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी है। हमें चाहिए कि मानव अधिकारी की रक्षा को दिए अपने जीवन का मूल उ?द्देश्य बनाएं और हर संभव मदद करें ताकि हर व्यक्ति को उसका अधिकार मिले और सभी को समान अवसर प्राप्त हो।
 


अन्य पोस्ट