दुर्ग

उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस
17-Aug-2025 9:59 PM
उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

भिलाईनगर, 17 अगस्त। निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रात: समिति के पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

तत्पश्चात संत कबीर के तेल चित्र पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने देश पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले योद्धाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अपने उद्बोधन में राष्ट्र के प्रति अपने कार्य को ईमानदारी से कर राष्ट्रहित में अपना योगदान देने की बात कही।

इसके साथ ही राष्ट्र को सर्वोपरि रख कर कार्य करने हेतु अपने संकल्प को व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कविता और भजनों के माध्यम से अपने बलिदानी सपूतों को स्मरण किए।

इस कार्यक्रम में ट्रस्टी प्रमुख डा हीरालाल साहू, रामाधार साहू, उपाध्यक्ष शिव कुमार साव, कोषाध्यक्ष के पी साहू , सलाहकार वाई एन पटेल, ट्रस्टी सचिव प्रेमा दास, सदस्य रमेश जंघेल, कार्यकारिणी विजय दादर, डीलिया साहू, पूर्व महिला अध्यक्ष उर्मिला साहू, महिला अध्यक्ष प्रेमलता साहू, उपाध्यक्ष शीला साहू, कार्यकारिणी सदस्य फकीर राम साहू, सांस्कृतिक सचिव तिलक वर्मा पूर्व कोषाध्यक्ष गौकरण साहू, मीडिया प्रभारी डॉ दीनदयाल साहू के अलावा संत राम साहू, राम कुमार साहू, राज कुमारी साहू, श्रीमती प्रगति साहू, डालेश्वरी साहू, विनोद कुमार साहू, अशोक कुमार साहू,युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के अलावा अन्य गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट