दुर्ग

विवाहिता ने लगाई फांसी
21-Jun-2025 3:37 PM
विवाहिता ने लगाई फांसी

दुर्ग, 20 जून। जामुल थाना अंतर्गत ग्राम खेदामारा में नव विवाहिता महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जामुल थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि 25 वर्षीय पूर्णिमा जांगड़े का विवाह कुछ महीने पहले ही हुई थी। वह 3 महीने की गर्भवती थी। बीती रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी है।


अन्य पोस्ट