दुर्ग
जेम पोर्टल से खरीदी केलिए प्रशिक्षण 5-6 को
05-Jun-2025 9:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 5 जून। छत्तीसगढ़ भण्डार क्रय नियम-2002 (यथा संशोधित) के नियम-3 के उपनियम-3.1.1 के अधीन राज्य शासन के विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की शासकीय खरीदी जेम पोर्टल से किया जाना आवश्यक है। इसी परिक्षेप्य में दुर्ग संभाग स्तरीय प्रशिक्षण 5 एवं 6 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सभागार में आयोजित है। उक्त प्रशिक्षण में समस्त विभाग के अधिकारी अथवा लेखा, कार्य से संबंधित कर्मचारी को उपस्थिति सुुनिश्चित करने कहा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


