दुर्ग

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
02-Jun-2025 9:17 PM
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

दुर्ग, 2 जून। ट्रेन की चपेट में आने वाले व्यक्ति की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। जीआरपी चौकी पुलिस शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा है और उसके वारिसान की पतासाजी कर रही है। जीआरपी चौकी दुर्ग के विजय पैकरा ने बताया कि दुर्ग स्टेशन पर 1 जून को दल्ली राजहरा से रायपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में 72 वर्षीय व्यक्ति आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका दाहिना हाथ भुजा से कट कर अलग हो गया था। घायल व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम मानसिंह पिता बलराम साहू निवासी राम मंदिर के पास भाटापारा बताया था। पुलिस उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जा रही थी, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।


अन्य पोस्ट