दुर्ग

ब्राउन शुगर बेचते दो आरोपी गिरफ्तार
26-May-2025 8:59 PM
 ब्राउन शुगर बेचते दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 26 मई।  मोहन नगर पुलिस ने नशे का अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ब्राउन शुगर बेच रहे थे। मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी देवेंद्र विश्वकर्मा एवं करण रंगारी को पकड़ा। इनके पास से 50 पुडिय़ा ब्राउन शुगर जिसका वजन 24 ग्राम था वह जब्त किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट