दुर्ग

राजीव को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
22-May-2025 4:39 PM
राजीव को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 मई।
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर राजीव भवन में कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा, राजीव गांधी का सपना एक आत्मनिर्भर, शिक्षित और तकनीकी भारत का था। उनका जीवन प्रेरणा है, और उनका बलिदान देश की अखंडता के लिए अमूल्य योगदान है। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, देश और कांग्रेस पार्टी हमेशा राजीव गांधी को बलिदान का प्रतीक मानती रहेगी। साथ ही हम बाबूजी मोतीलाल वोरा की विनम्रता को भी कभी भुला नहीं सकते।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, शंकरलाल ताम्रकार, गया पटेल, राजेन्द्र साहू, धीरज बाकलीवाल, संजय कोहले, अल्ताफ अहमद,  विवेक मिश्रा, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, शकुन ढीमर, राहुल शर्मा, देवेंद्र देशमुख, नंद सेन, विकास सपेकार, रविशंकर, आनंद ताम्रकार, त्रिशरण डोंगरे, रत्ना नरमदेव, कन्या ढीमर, एनी पीटर, कृष्णा देवांगन, शबाना रानी एवं  जगमोहन धिमार शामिल रहे।

 

राजीव गांधी और मोतीलाल वोरा के संयुक्त चित्र का हुआ अनावरण
इसी कड़ी में राजीव भवन में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के साथ उनका संयुक्त चित्र भी अनावरण किया गया, जिसे पूर्व गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट