दुर्ग

मारपीट में युवक की मौत, 4 गिरफ्तार
10-May-2025 5:17 PM
मारपीट में युवक की मौत, 4 गिरफ्तार

दुर्ग, 10 मई। ग्राम छाटा थाना उतई में बाइक तेजी से चलाने की बात को लेकर हुए विवाद में तीन पुरुष एवं एक महिला ने युवक के साथ मारपीट की। इसके कुछ देर बाद युवक की घर में मौत हो गई। परिवार वालों की शिकायत के बाद उतई पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। लोगों के बयान के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात लगभग 8 बजे छाटा गांव निवासी हरिशंकर कुटियारे (39 वर्ष) बाइक से घर के पास से जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग बाहर बैठे थे। बाइक तेजी से चलाने के कारण एक बच्चा गाड़ी से टकराते-टकराते बचा। इस बात को लेकर जब हरिशंकर कुटियारे ने थोड़ी दूर जाकर गाड़ी रोका, तब संदेही महिला एवं 3 पुरुष उसके पास पहुंचे और विवाद करते हुए जमकर मारपीट की। इसके बाद उसे वहीं छोडक़र मारपीट करने वाले अपने घर चले गए। हरिशंकर कुटियारे को भी परिवार वाले घर लाकर सुला दिए थे। जब थोड़ी देर बाद उसे खाना खाने के लिए उठाया गया तो उसके शरीर में हरकत नहीं हुई। इस पर परिवार वालों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट