दुर्ग

सुशासन तिहार का तीसरा चरण शुरू
06-May-2025 3:40 PM
सुशासन तिहार का तीसरा चरण शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 6 मई। निगम भिलाई-चरौदा द्वारा सुशासन तिहार कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसमें प्रथम चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल के मध्य निगम कार्यालय में लगाए गए सुशासन तिहार शिविर में लोगों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों को स्वीकार करने की कार्यवाही की गयी।

इसके बाद प्राप्त आवेदनों में से मांग और शिकायत के विभागवार आवेदनों का निराकरण करने की कार्यवाही करते हुए आवेदकों को सूचित किया गया। अब तीसरे चरण में समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों को समाधान शिविरों में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी।

वार्ड क्रमांक-01 से 06 वार्ड के लिए दिनांक 07-05-2025 को समय 10 बजे से शाम 5.00 बजे तक सामुदायिक भवन उमदा में समाधान शिविर आयोजित किया जायेगा। वही दुसरा समाधान शिविर का आयोजन वार्ड क्रमांक-07 से वार्ड क्रमांक-18 के लिए दिनांक 14-05-2025 को मंगल भवन भिलाई-03 में किया जायेगा। वार्ड क्रमांक-19 से 29 के  लिए तीसरा समाधान शिविर सामुदायिक भवन चरौदा में दिनांक 21-05-2025 को आयोजित होगा। तथा चौथा एवं आखिरी समाधान शिविर वार्ड-30 से लेकर वार्ड 40 के लिए दिनांक 28-05-2025 को सामुदायिक भवन सोमनी में आयोजित रहेगा।


अन्य पोस्ट