धमतरी

नगरी, 25 जून। भाजपा मंडल नगरी द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्र.2 में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश बैस, पूर्व जिला महामंत्री नागेंद्र शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल डागा, भाजपा नगरी मण्डल अध्यक्ष मोहन नाहटा, महामंत्री रामगोपाल साहू, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, मन्नूलाल यादव, महेंद्र नेताम, नन्द यादव, लखन साहू, बलजीत छाबड़ा, प्रदीप छाजेड़, अनिरुद्ध गंजीर, दिव्येन्द्र सिंह परिहार सहित वार्डवासी चन्द्रप्रकाश साहू, इंद्राणी ठाकुर, फातमा बेगम, कुलेश्वरी धु्रव, जैबुन बाई, पीलीबाई देवांगन, रेवती पुजारी, गीता बनपेला, पूर्णिमा पटेल, ईश्वरी पटेल, सविता सेन आदि उपस्थित थे।