धमतरी

भाजपा के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का सम्मान
19-Nov-2026 8:07 PM
भाजपा के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 19 नवंबर। कुरुद विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों बुजुर्ग लोगों को भगवा गमछा और श्रीफल भेंटकर सम्मानित करते हुए विधायक अजय चन्द्राकर ने कहा कि आप वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। केन्द्र सहित देश के 22 राज्यों में हमारी सरकार नया भारत बनाने के काम में लगी है। यह सब आप जैसे कार्यकर्ताओ के दम पर ही संभव हो पाया है।

गुरुवार को कुरूद पुराना मंडी प्रांगण में विधानसभा स्तरीय वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें गांव-गांव से आये सिनियर कार्यकर्ताओं का सम्मान विधायक अजय चन्द्राकर, सहकारी बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा,प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, जिला प्रभारी डॉ. किरण बघेल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस आदि ने किया।

इस मौके पर कुरुद विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले लोग कभी रिटायर नहीं होते, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमारे नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पेश किया है, शतायुहोने के बावजूद उनकी सोच राष्ट्रहित में जारी है। गोस्वामी तुलसीदास ने अस्सी साल की उम्र में रामायण की रचना की। इसलिए वय के आगे हथियार डालने की जगह दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को पूरा करने में जुटना होगा। तभी हम देश में अराजकता फैलाने वाली ताकतों का मुकाबला कर सकते हैं।

अन्य वक्ताओं ने भी उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि जिन्होंने पार्टी के कठिन दौर में भी संगठन का साथ नहीं छोड़ा और अपने त्याग, तपस्या, संघर्ष एवं समर्पण से संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका अभिनंदन कर हम खुद को सम्मानित मान रहे हैं।

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू, एलपी गोस्वामी,भानू चंद्राकर, रविकांत चंद्राकर, कृष्णकांत, मालकराम साहू, कुलेश्वर चंद्राकर, आनंद यदु, पुष्पेंद्र साहू, वीरेंद्र, रामस्वरूप, श्याम साहू, टिकेश साहू, भूपेंद्र चंद्राकर, आदर्श चंद्राकर, भूपेंद्र सिन्हा, कमलेश चंद्राकर आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट