धमतरी

प्रभात फेरी से जनजागरूकता अभियान
21-Jan-2021 5:26 PM
प्रभात फेरी से जनजागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 21 जनवरी।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर श्रीराम मंदिर निर्माण हेतू निधि समर्पन अभियान के तहत कुरूद में प्रति दिन के भाँति आरएसएस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह 6 बजे से 7 बजे तक प्रभात फेरी निकाल निधि एकत्र की गई। गुरूवार को निधि समर्पन अभियान कारगिल चौक से पुराना बस स्टैण्ड, सरोजिनी चौक, डबरा पारा, कुर्मी पारा, ब्राह्मण पारा तक चलाया गया। जिसमें नगर पंचायत नेताप्रतिपक्ष भानु चन्द्राकर ने भी संघ के अभियान में भाग लेकर अपना समर्थन दे। 

इस अवसर पर रविकांत चन्द्राकर, त्रिलोकचंद जैन, कृष्णकांत साहु, मूलचंद सिन्हा, नेमीचंद बैस, शरद पंडा, भारत ठाकुर, ऋषि सोनी, अशोक सिन्हा, प्रकाश बैस, एवं जितेन्द्र चन्द्राकर, भूषण देवांगन, धनेश्वर निर्मलकर, रामनारायण शर्मा, चेतन सेन, डूगेश साहु, जितेन्द्र निर्मलकर, कुलेश्वर सिन्हा,आदि उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट