धमतरी

नपं करेली में विधायक ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास
29-Nov-2026 8:03 PM
नपं करेली में विधायक ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 29 नवंबर। नवगठित नगर पंचायत करेली-खट्टी में अपनी पार्टी की सरकार बनाने विधायक अजय चन्द्राकर ने अपनी ताकत झोंक दी है। एक पखवाड़े में दूसरी बार यहां पहुंचकर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने नागरिकों को बताया कि स्थानीय सरकार की कमान भाजपा को सौंपने से उन्हें अकल्पनीय विकास की सौगात मिलेगी। इस मौके पर विधायक ने वरिष्ठ जनों का  भगवा गमछा से अभिनंदन किया।

 मगरलोड ब्लॉक अंतर्गत नवगठित नगर पंचायत करेली में शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने कहा कि करेली नपं का सिस्टमेटिक विकास के सपने को सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ही कर सकती है। उनका सपना की बड़े शहरों के तर्ज पर यहां नागरिक सुविधाओं का विस्तार हो, बिजली, पानी, सडक़ स्कूल, अस्पताल, उपतहसील, पुलिस चौकी, आईटीआई, महतारी सदन, व्यावसायिक केंद्र सहित विभिन्न सुविधाओं के विस्तार हेतु सोच आधारित नेतृत्व की जरूरत है। करेली के सर्वांगीण विकास के लिए यहां भी ट्रिपल इंजन की ताकत जरुरी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर पंचायत के सभी पंद्रह वार्डों में जमकर मेहनत करने एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के रीति-नीति एवं क्षेत्रीय विकास से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश करने वालों का विधायक ने गमछा पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सहप्रभारी ज्योति भानु चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, त्रिलोकचंद जैन, मीणा-डेमू साहू, कल्याण राजपूत, श्याम साहू, मालकराम, राजेश, धर्मेंद्र, होरीलाल, भागवत, कुशलकांत, हेमंत, सुरेश साहू, डोमेन्द्र सिन्हा, टोपराम, मुकेश, प्रेमलाल, डागेश्वर सोनकर, संतोष सोनी, प्रीतराम देवांगन, चुम्मन साहू, सेवक, योगेश्वर, कृपाराम साहू, रामदयाल, महेन्द्र, रोहित, खुमेंन्द्र, जीतेश्वर, प्रदीप, गौतम साहू, मुकेश सिन्हा, दानेश्वर, सुखीराम,पोखन, श्यामलाल सिन्हा आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट