धमतरी

नीट की सफलता पर मयंक को साहू समाज की बधाइयां
04-Sep-2026 4:01 PM
नीट की सफलता पर मयंक को  साहू समाज की बधाइयां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 4 सितंबर। जनपद पंचायत मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राकाडीह मधुबन निवासी कन्हैया-चन्द्रकिरण साहू के सुपुत्र मयंक साहू ने प्रतिष्ठित नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

मयंक साहू की इस उल्लेखनीय सफलता पर जनपद पंचायत मगरलोड अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने उन्हें  उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मयंक की सफलता उनकी मेहनत, लगन एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है। यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति मीना डेमू साहू, सरपंच भोजराम साहू, रोहित मोहन, शत्रुघन, राजेन्द्र साहू, डीहुराम, एवनलाल, गिरेश साहू सहित समाज एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने मयंक साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


अन्य पोस्ट