धमतरी

जिपं सभापति के कहने पर भी नहीं बना गति अवरोधक, अब होगा चक्काजाम
16-Jul-2026 6:25 PM
जिपं सभापति के कहने पर भी नहीं बना गति अवरोधक, अब होगा चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 16 जुलाई। एनएच मरौद टोलप्लाजा के डर से रायपुर-धमतरी की ओर चलने वाली गाडिय़ां पैसे बचाने के लिए शार्टकट के लिए ग्रामीण सडक़ों का इस्तेमाल कर रही हंै। जिससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को भारी ट्रैफिक और दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सभापति ने जब अधिकारियों से सडक़ पर ब्रेकर बनवाने की मांग की तो उन्हें फंड नहीं होने की बात कहकर टाल दिया।  अब ग्रामीण चक्काजाम की तैयारी कर रहे हैं।

 ज्ञात हो कि कुरुद विधानसभा अंतर्गत ग्राम मरौद में जब से टोलप्लाजा शुरू हुआ है, तब से कई वाहन टोलटैक्स बचाने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने लगे हैं। धमतरी से भखारा होते हुए अधिकांश गाडिय़ां रायपुर पहुंच रही हैं। रायपुर से आने वाली गाडिय़ां भी ग्रामीण सडक़ का इस्तेमाल कर टोलप्लाजा पार कर रही है। इसी तरह की समस्या से जूझ रहे ग्राम पंचायत अंवरी के लोग जिला पंचायत सदस्य कुलेश्वरी गायकवाड़ से फरियाद करते हुए सडक़ पर गति अवरोधक बनवाने की मांग की।

 जिला पंचायत सभापति कुलेश्वरी-सुनील गायकवाड़ ने जब सामान्य सभा की बैठक में यह बात रखी तो अधिकारियों ने विभाग मे फंड नहीं होने के बात कहकर पल्ला झाड़ दिया।

  पूर्व जनपद सदस्य सुनील गायकवाड़ ने बताया कि हमने कलेक्टर, एसपी, एसडीएम एवं लोकनिर्माण विभाग के दफ्तर में ज्ञापन देकर आये दिन होने वाले हादसों में रोक लगाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि एनएच थर्टी कल्ले अंवरी से सिर्वे-भखारा मोड़ के बीच बनी एडीबी रोड से रोज़ सैकड़ों भारी वाहनों का बेरोकटोक आना-जाना हो रहा है। 12 जुलाई को 3 स्कूली बच्चे हाइवा की चपेट में आने से बाल-बाल बचे हैं।

ग्राम विकास समिति अंवरी के पदाधिकारी रंजीत जांगड़े, भुखन दीवान, पवन यादव ने बताया कि कुछ समय पहले इस मार्ग में घटित दुर्घटना में एक नगर सैनिक और गांव का एक युवक की जान जा चुकी है। इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने गत दिनों बिरेझर पुलिस चौकी जाकर मदद की गुहार लगाई। इसके बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। थक-हार कर ग्रामीणों ने 13 जुलाई को प्रशासन को अवगत कराया है कि एक सप्ताह के अंदर गति अवरोधक नहीं बना तो चक्काजाम किया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदारी सम्बंधित अधिकारियों की होगी।


अन्य पोस्ट