धमतरी

जनपद सदस्य, सरपंच आदि ने थामा भाजपा का दामन
12-Apr-2026 10:01 PM
जनपद सदस्य, सरपंच आदि ने थामा भाजपा का दामन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 12 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विधायक अजय चन्द्राकर के विकास कार्यों से प्रभावित होकर मंदरौद और सिंधौरीकला क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसमें कांग्रेस समर्थित एक महिला जनपद सदस्य एवं सरपंच भी शामिल हैं।

रविवार को विधायक कार्यालय कुरुद में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान कंचन-नारद साहू जनपद सदस्य मंदरौद क्षेत्र, दुलार-केवल साहू सरपंच सिंधौरीकला, राजू चतुर्वेदी मंदरौद, विनोद साहू सिंधौरीकला, लक्ष्मी नारायण भारती, मनहरण बघेल, कुलेश्वर बघेल मंदरौद का विधायक श्री चन्द्राकर ने केसरिया गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस मौके पर विधायक अजय चन्द्राकर ने कहा कि भाजपा परिवार में नए सदस्यों के आने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नए सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और क्षेत्र के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, सरपंच भिखम लहरे, टिकेश साहू, प्रेमचंद साहू, रामदयाल, योगेश साहू आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट