धमतरी

प्राचीन श्रीराम मंदिर में 22 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम
21-Jan-2026 8:06 PM
प्राचीन श्रीराम मंदिर में 22 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 कुरूद, 21 जनवरी।
पुराना बाजार कुरुद के समीप स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर नगर में इस वर्ष भी अयोध्या के तर्ज पर 22 जनवरी को राम जन्मोत्सव प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ का आयोजन किया गया है। जिसके तहत यहाँ विशेष पूजा अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों आयोजित किए गए हैं।
नगर के हृदय स्थल पर स्थित यह प्राचीन मंदिर एक ऐतिहासिक स्थल है, जो अपनी आकर्षक प्रतिमा, सुंदर बगीचे के लिए जाना जाता है। जहाँ श्रद्धालु दर्शन और आध्यात्मिक शांति के लिए आते हैं। महंत अखिलेश दास वैष्णव ने बताया कि अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ दिवस मनाया जाता है। उसी के तर्ज पर  गुरुवार को प्राचीन श्री राम मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया हैं।
इसके अलावा रामभक्तों की टोली सुबह 6.30 बजे कारगिल चौक से प्रभातफेरी संकिर्तन नगर भ्रमण के लिए निकलेंगी जो मंदिर पहुंच भजन कीर्तन में भाग लेंगी। उन्होंने सभी धर्म अनुरागी बंधुओं से आग्रह किया है कि समय पर उपस्थिति प्रदान करें।


अन्य पोस्ट