धमतरी
धमतरी,5 दिसंबर। भाजयुमो धमतरी शहर मंडल अध्यक्ष सूरज शर्मा ने भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान 2 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलाया। सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 30 अक्टूबर तक चला। भाजपा सदस्यता अभियान में सभी धर्म, समाज एवं सभी आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। भाजपा की सदस्यता ऑनलाइन और ऑफ लाइन माध्यम से हुआ। इस अभियान में युवा वर्ग ने राष्ट्रहित एवं लोकतांत्रिक विचारधारा लेकर भाजपा सदस्यता अभियान में जुडक़र एक रिकार्ड बना है।
भाजयुमो धमतरी शहर मंडल अध्यक्ष सूरज शर्मा ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान पार्टी के साथ-साथ देश को अधिक गति देगा। इसके माध्यम से राष्ट्रप्रथम को जीवन का ध्येय बनाने वाले देश के कर्मठ सुयोग्य व प्रतिभावान कार्यकर्ताओं और लोगों की ही मेहनत का फल है। भाजपा को दुनिया की सबसे मजबूत पार्टी बनाई है। भाजपा सदस्यता अभियान में प्रत्यक-अप्रत्यक्ष रूप से जुडक़र महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी धर्म, समाज के कार्यकर्ताओं एवं लोगों का धन्यवाद किया।


