धमतरी

बलौदाबाजार-धमतरी के 2 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया, 756 उपस्थित
24-Nov-2024 2:35 PM
बलौदाबाजार-धमतरी के 2 हजार अभ्यर्थियों को  बुलाया, 756 उपस्थित

101 अपात्र, 655 की शारीरिक दक्षता परीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 24 नवंबर।
रुद्री स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया जारी है। शनिवार 23 नवंबर को बलौदाबाजार व धमतरी के 2000 अभ्यर्थियों को बुलाया था, जिसमें से 756 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। सभी की दस्तावेजों की जांच हुई, तो 101 अभ्यर्थी अपात्र हो गए। 655 अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा हुआ। 

आज जिले के ही 2000 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, जो अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे।
भर्ती प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए चीप सिस्टम, सीसीटीवी सहित पुलिस अधीक्षक द्वारा मानिटरिंग लगातार की जा रही है। 655 अभ्यर्थी के बीच 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित शारीरिक दक्षता का परीक्षा लिया गया है। कुछ अपात्र एवं कुछ अभ्यर्थी के दस्तावेज में खामी पाये गए हैं, उन अभ्यर्थियों द्वारा दावा आपत्ति (अपील) की जा रही है, जिसका पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं भर्ती कमेटी द्वारा लगातार निराकरण किया जा रहा है।  


अन्य पोस्ट