धमतरी
नगरी, 9 सितंबर। प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल नगरी में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मिलकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था में कार्यरत सभी शिक्षकों का सम्मान टीका लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जिसका भरपूर आनंद शिक्षकों द्वारा लिया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकल गुप्ता एवं अध्यक्षता प्राचार्य सुनीता कश्यप के द्वारा किया गया संस्था प्रमुख विकल गुप्ता ने सभी शिक्षकों का स्वागत किया एवं सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दिया एवं सभी छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि शिक्षकों का सम्मान करना आदर का भाव रखते हुए अनुशासित छात्र जीवन का पालन करना ही सफलता की कुंजी है। हम पढ़ाई के प्रति ईमानदारी से जुट जाएं तभी हम अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने में सफल हो पाएंगे छात्र-छात्राओं के द्वारा संस्था एवं सभी शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया


