धमतरी

सरकार से 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की मांग, डीएड-बीएड संघ का 21 से हड़ताल
07-Sep-2024 9:27 PM
सरकार से 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की मांग, डीएड-बीएड संघ का 21 से हड़ताल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 धमतरी, 7 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड-बीएड संघ ने 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर 5 सितंबर को कलेक्टोरेट में विरोध जताया। रुद्री से कलेक्टोरेट तक रैली निकाली। संघ के नेताओं का कहना है कि 15 सितंबर तक मांगों पर विचार नहीं किया, तो 21 सितंबर से हड़ताल होगा।

जिलाध्यक्ष मितेश सार्वा, ललिता निषाद, दुर्गा साहू,  हेमा विश्वकर्मा, शीतल शांडिल्य ने कहा कि प्रदेशभर के स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद रिक्त हैं। तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी, पर आज तक भर्ती की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। प्रदेशभर के डीएड-बीएड संघ ठगा महसूस कर रहे हैं। 15 सितंबर तक मांगों पर विचार नहीं होने पर 21 सितंबर से रायपुर में प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

संघ की प्रमुख मांगें

प्रदेश के स्कूलों में खाली 33 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द हो। युक्तियुक्तकरण के नाम पर हजारों स्कूलों को बंद करने का फैसला निरस्त करें। स्कूल शिक्षा विभाग के 2008 के सेटअप को यथावत रखकर नई भर्ती शीघ्र किया जाए। स्कूलों में छत्तीसगढ़ी में पीजी डिप्लोमा धारियों के लिए पद सृजित कर उनके पदों पर भर्ती हो। शिक्षक व वर्ग-2 की भर्ती विषयवार की जाए। आगामी शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग को 5त्न की छूट मिले।


अन्य पोस्ट