धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 19 अगस्त। कोष्टापारा निवासी गंगाराम सेन की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। वह राखी बंधवाने के लिए गरियाबंद गया था। तभी सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गया।
पुलिस के मुताबिक कोष्टापारा निवासी गंगाराम सेन (56) गरियाबंद के एक होटल में मैनेजर के पद पर 4 साल से कार्यरत थे। रविवार को गंगा प्रसाद सेन धमतरी जाने बस से निकले थे। सडक़ किनारे खड़े थे। तभी दो तेज रफ्तार बाइक आई और दोनों ने गंगाराम को ठोकर मार दिया। घटना स्थल में उसकी मौत हो गई। मामला हिट एंड रन केस का भी है, क्योंकि घटना को अंजाम देते ही तेज रफ्तार बाइक वहीं छोडक़र भाग खड़ा हुआ।
रविवार को जिस भाई के हाथों में बहन की राखी बांधनी थी, अब बहन के सामने रक्षाबंधन के दिन उस भाई की लाश पहुंची। रक्षाबंधन की सारी खुशियां सेन परिवार में अब मातम में बदल गई। राखी की तैयारी की बजाए अब उस घर से भाई की अर्थी निकली। मृतक गंगाराम कवि भी था और धमतरी के एक टॉकीज में भी काम कर चुका था।


