धमतरी
दिव्यांग और 80 साल से अधिक के मतदाताओं को मिलेगी दिव्यांग रथ की सुविधा
14-Apr-2024 3:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 14 अप्रैल। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस 26 अप्रैल को दिव्यांग एवं 80 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए दिव्यांग रथ की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस नि:शुल्क परिवहन के जरिए दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के दिन उनके आवास स्थल से मतदान केंद्र तक लाने तथा मतदान के बाद उन्हें घर तक छोड़ा जाएगा। वाहन बुक करने के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल किया जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


