धमतरी

7 वर्ष के मोहम्मद हुसैन ने रखा 15 दिन रोजा
09-Apr-2024 3:47 PM
7 वर्ष के मोहम्मद हुसैन  ने रखा  15 दिन रोजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 9 अप्रैल।
भीतररास (सिहावा) निवासी हाजी इब्राहिम अहमद का पोता सलमान खान, एवं तरन्नुम बानो ग्राम पंचायत भीतररास के उप सरपंच के पुत्र मोहम्मद हुसैन द्वारा पवित्र माह रमजान में 15 दिन की रोजा रखकर अमन खुशी  के लिए रब से दुआ मांगी।

मोहम्मद हुसैन जो कि 7 वर्ष के हैं,15 दिन रोजा रखने पर मोहम्मद हुसैन को अब्दुल करीम, फिरोज खान,फारूक अली, अब्दुल जब्बार खान, आसिफ खान, शादाब खान, अयूब मेमन, मुकीम मेमन  आदि लोगों ने बधाई दी। 
 


अन्य पोस्ट