धमतरी
बीरेश के नामांकन रैली में सिहावा के कांग्रेसी हुए शामिल
04-Apr-2024 2:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 4 अप्रैल। कांकेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया।
उक्त अवसर पर आयोजित नामांकन रैली में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रवि ठाकुर, दुर्गेश कश्यप, जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रमोद कुंजाम, होरीलाल साहू सहित काफी संख्या में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जन शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


