धमतरी

भाजपा प्रत्याशी भोजराज सिहावा विस में करेंगे जनसंपर्क
04-Apr-2024 2:11 PM
भाजपा प्रत्याशी भोजराज सिहावा विस में करेंगे जनसंपर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 4 अप्रैल।  भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी भोजराज नाग सिहावा विधानसभा के अंतर्गत बेलरगांव मंडल में 5 अप्रैल शुक्रवार को निम्न स्थानों पर जनसंपर्क करेंगे। दोपहर 2 बोराई, 4 बजे घुटकेल, 4.30 बजे लिखना, 5 बजे मैनपुर, 5.30 बजे बनियाडीही।

6 अप्रैल शनिवार को सुबह मगरलोड मंडल एवं कुकरेल मंडल में सतत जनसंपर्क करेंगे। सुबह 8 कमरौद, 9 बजे रांकाडीही, 10 बजे नवागांव, 11 बजे कपालफोड़ी, 12 बजे अमलीडीही, 2 बजे बोरसी पश्चात कुकरेल मण्डल दोपहर 3 बजे छुही, 3 बजे सलोनी, 4 बजे दरगहन, 4.30 बजे सिरौदखुर्द/कांटाकुर्रीडीही, 5.30 बजे कुकरेल/बांसपारा, 6 बजे बनरौद, 7 बजे बगरूमनाला/ हितली, 8 बजे गट्टासिल्ली।

सिहावा विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू ने वे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी कि उक्त सभी कार्यक्रम में किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, विधानसभा सह प्रभारी नरेश सिन्हा, विधानसभा संयोजक नागेंद्र शुक्ला, मंडल प्रभारी राजेन्द्र गोलछा- विकल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, विजय यदु- वामन साहू, महामंत्री राकेश चौबे, मनोहर मानिकपुरी, रामायण सिन्हा, एवन साहू, अजय यादव, संजय सांडिल्य के साथ वरिष्ठ सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।


अन्य पोस्ट