धमतरी

धमतरी के डुबान गांवों में कांग्रेस का जनसंपर्क
01-Apr-2024 3:56 PM
धमतरी के डुबान गांवों में कांग्रेस का जनसंपर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 1 अप्रैल। कांग्रेसियों ने रविवार को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया।

 विधायक ओंकार साहू के नेतृत्व में कांग्रेसी धमतरी विधानसभा के अंतिम छोर गंगरेल डुबान के ग्राम मोंगरागहन, कोडेगांव, भिड़ावर, बारगरी पहुचे यहाँ के लोगों से मिले , तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

कांग्रेस के न्याय गारंटी योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया कृषि क्षेत्र में सही दाम, कर्ज माफी आयोग, बीमा भुगतान का सीधा ट्रांसफर, सही आयत निर्यात खेती, जीएसटी मुक्त खेती, श्रमिक न्याय, नारी न्याय, युवा न्याय, हिस्सेदारी न्याय के अलावा कांग्रेस के भूपेश सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए किए गए कार्यों से आम जनता को अवगत कराते हुए महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में एवं केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने जनता से अपील की गई।

इस दौरान विधायक ओंकार साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम साहू, जोन कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तानाजी राव रणसिंह, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव अम्बिका सिन्हा, सरपंच दिलीप ठाकुर, सेक्टर अध्यक्ष सन्तोष ध्रुव, युवा नेता हरीश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट