धमतरी
गीत का फिल्मांकन कोटेश्वर धाम-महानदी सिहावा में
08-Mar-2024 2:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 8 मार्च। चलो जाबो मतदान बर, हसदेव हरों जैसे गानों पर वाहवाही लूटने के बाद नगरी सिहावा क्षेत्र के उभरते गायक नगरी निवासी कोशिश निर्मलकर ने भगवान् शंकर को समर्पित एक नया गाना लॉन्च किया है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यह भजन भगवान भोलेनाथ को समर्पित किये हैं। इस गीत पर नगरी सिहावा के माटी पर ही विडियोग्राफी की गई है जिसमें कोटेश्वर धाम कोटाभर्री और महानदी के उद्गम स्थल सिहावा प्रमुख है। इस गीत पर संगीत दिया है डी.जेड. चिक्स और पंकज भारद्वाज ने वीडियो एंड ग्राफिक्स का काम किया है।
इस गीत के फिल्मांकन को कोशिश निर्मलकर के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल कोशिश निर्मलकर ऑफिसियल पर सर्च करके देख सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


