धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 6 मार्च। सनसिटी फेस वन कॉलोनी वासियों ने नवनिर्मित शिव मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले चंडी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली। जो नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस शिव मंदिर पहुंची। जहां पंचवास पूजा एवं भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ।
बुधवार सुबह सनसिटी कालोनी वासियों ने चंडी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसमें 108 महिलाओं ने सर पर कलश धारण कर थाना चौक, पुराना बाजार, सरोजिनी चौक, कारगिल चौक, तहसील रोड होते हुए सनसिटी कालोनी पहुंची। नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर, पार्षद राखी चन्द्राकर सहित पुरे कालोनीवासी भजन कीर्तन करते हुए उनके साथ थे।
आयोजन से जुड़े पंकज नायडू, बाबूलाल साहू, कुलेश्वर सिन्हा,अरविंद गुरु, सुशीला शर्मा, साधना देवांगन, घनश्याम महावर, एसपी लांबा, प्रशांत नायडू आदि ने बताया कि 6 मार्च को कलश यात्रा मां चण्डी मंदिर प्रागंण पंचवास पूजा एवं गुरुशरण साहू भेण्डरी द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। सात को सुबह पंचवास पूजा एवं शाम को अन्नापूर्णा साहू एवं साथियों का भजन संध्या होगी। आठ मार्च को सुबह प्रतिष्ठा पूजन, दोपहर में कन्या भोज, प्रसादी वितरण एवं शाम में जय मां शीतला बालिका भजन मंडली राजिम द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा।
रात्रि 9 बजे से 4 पहर की महाशिवरात्रि विशेष पूजन होगा। जिसमें सभी को आमंत्रित किया गया है।


