धमतरी
जिले के 3 स्कूलों ने कराया न्यौता भोज
04-Mar-2024 2:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 4 मार्च। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में स्कूली बच्चों को पौष्टिक भोजन वितरित करने लगातार विभिन्न संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा अपने जन्म दिन, विशेष दिवस के अवसर पर ’न्यौता भोज’ का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में बीते दिन भारतीय जैन संघटना महिला शाखा की अध्यक्ष वंदना चौरडिया द्वारा स्कूलों में फल वितरण किया गया। उन्होंने बेटे चिराग जैन के एमबीबीएस की परीक्षा पूर्ण करने की खुशी में धमतरी शहर के तीन स्कूलों में फल का वितरण किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


