धमतरी

सोंढूर नहर नाली विस्तार में अब भाजपा सरकार से उम्मीद
13-Feb-2024 2:38 PM
सोंढूर नहर नाली विस्तार में अब भाजपा सरकार से उम्मीद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 13 फरवरी।
सोंढूर नहर नाली का विस्तार डोंगरडूला -दुगली- गट्टासिली- सिंगपुर तक की मांग पिछले 25 वर्षों से नहर नाली संघर्ष समिति के माध्यम से की जा रही है। इतने वर्षों में यह काम नहीं हुआ। साथ ही पिछले 5 साल कांग्रेस सरकार किसान हितैषी होने की बात करती रही, लेकिन सोंढूर नहर नाली के विस्तार की मांग पर मुंह मोड़ ली। 

वनग्राम संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने पिछली विधायक और कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से इस क्षेत्र के किसी भी किसान का भला नहीं हुआ बल्कि हताशा छाई रही। अपने आपको किसान की हितैषी बताने वाली कांग्रेस सरकार सोंढूर नहर नाली के विस्तार में अक्षम साबित हुआ। अब भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार से क्षेत्रवासियों को उम्मीद है सोंढूर नहर नाली का विस्तार डोंगरडूला -दुगली- गट्टासिली- सिंगपुर तक शीघ्र प्रारम्भ होगा। 

महेन्द्र नेताम उपाध्यक्ष वनग्राम संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सिंचाई मंत्री केदार कश्यप से शीघ्र ही क्षेत्र के किसानों के साथ मिलकर इस बहुप्रतिक्षित मांग के निराकरण हेतु क्षेत्र के किसानों को एकजुट होने का निवेदन किया है।
 


अन्य पोस्ट