धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 9 फरवरी। समीपस्थ माध्यमिक शाला अमाली में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तत्वाधान में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा लिया गया इनका परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें माध्यमिक शाला अमाली से 32 छात्र छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें 23 छात्र 72 प्रतिशत सामान्य व 9 छात्र 28 प्रतिशत श्रेष्ठ श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। प्रधान पाठिक हर्ष लता साहू ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से छात्रों में समाज निर्माण हुआ। राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ संस्कृति तथा नैतिक मूल्यों के विकास में लगन और जागरूकता का परिचय दिया है, व संस्कृति के उत्थान में प्रशंसनीय है।
उक्त अवसर पर शिक्षक लक्ष्मी साहू, शतरूपा नाग, श्वेता गौर ने बधाई व शुभकामनाएं दी है और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है।


