धमतरी

हितेंद्र बने कुरूद राइस मिल एसो. अध्यक्ष
08-Feb-2024 2:14 PM
हितेंद्र बने कुरूद राइस मिल एसो. अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 कुरूद, 8 फरवरी।
राईस मिल एसोशिएसन कुरूद की कार्यकारणी बैठक में पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रिक्त पद पर वर्तमान कोषाध्यक्ष हितेन्द्र केला की ताजपोशी की है। नया चुनाव होने तक वे एसो.का सारा काम सम्हालेंगे।

ज्ञात हो कि राईस मिल एसोशिएसन अध्यक्ष विजय केला के निजी कारणों से पद छोडऩे के बाद रिक्त पद पर चुनाव होने तक कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर हितेंद्र-लक्खू केला का मनोनयन किया गया। 

इस संबंध में हुई बैठक में संरक्षक अनिल चन्द्राकर, कुशल सुखरामणी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश नाहर, सचिव सुनील अग्रवाल की पहल पर संस्था हित में लिए गए इस फैसले का सम्मान करते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष श्री केला ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरा करने में मैं कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। 
वर्तमान में एफसीआई अधिकारियों से मिलकर अरवां चावल की समस्या का हल निकालना एवं कस्टम मिलिंग और एफआरके की लंबित राशि का भुगतान की व्यवस्था करवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं। 

इस दौरान सुरेश महावर, अजय शर्मा, मनोज चन्द्राकर, राहुल, सौरभ, मलय, योगेश चन्द्राकर, प्रतीक, अजय केला, मनीष, अभिषेक, विनय अग्रवाल, रामू चैनवानी, विरेन्द्र जैन, गुलशन अग्रवाल, प्रकाश शर्मा, प्रवीण, सुशील, नरेश केला आदि उपस्थित थे। ।

 


अन्य पोस्ट