धमतरी
अग्निवीर भर्ती के संबंध में मार्गदर्शन
07-Feb-2024 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 7 फरवरी। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में सोमवार को भारतीय वायुसेना एवं थलेसना में अग्निवीर भर्ती के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु तेजपाल सिंह ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर धमतरी, पुष्पा चौधरी जिला रोजगार अधिकारी, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी एवं हीरल जैन यंग प्रोफेशनल का महाविद्यालय में आगमन हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को वायुसेना एवं थलेसना में फार्म भरने हेतु आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड संबंधित दिशानिर्देश प्रदान करते हुए प्रेरित किया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो.मोहित कुमार एवं नोडल अधिकारी प्रो.कविता नारंग के संयोजन में हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


