धमतरी

हायर सेकेण्डरी स्कूल अटंग में मना वार्षिेकोत्सव
03-Feb-2024 2:48 PM
हायर सेकेण्डरी स्कूल अटंग में मना वार्षिेकोत्सव

कुरुद, 3 फरवरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यायल अटंग में वार्षिक उत्सव एवं पालक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ रोशन चन्द्राकर, टेकराम साहू द्वारा दीपप्रजवलन कर किया गया। 

इस मौके पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विजेता  दिक्षा साहू एवं गावेश साहू को प्राचार्य जेएल.साहू एवं पूर्व अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू द्वारा नगद राशि एवं प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रूद्रनाथ साहू, भागवत साहू, फत्तेलाल तारक, निरंजन साहू, शिवकुमार साहू, गणपति यादव सहित शाला परिवार एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट